होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mohan Cabinet Decisions: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: फसलों का होगा सर्वे, किसानों को मिलेगी राहत

Mohan Cabinet Decisions: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: फसलों का होगा सर्वे, किसानों को मिलेगी राहत

Mohan Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानों, महिलाओं और जनजातीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मीडिया को दी।

किसानों को राहत

कैबिनेट ने किसानों के हित में दो बड़े कदम उठाए हैं। प्रदेश के जिन हिस्सों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलें खराब हुई हैं, वहां तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों को राहत राशि दी जाएगी। वही सागर जिले की 'मीडवासा सिंचाई परियोजना' को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में सिंचाई के रकबे को लगातार बढ़ाना है। साथ ही, खाद पर एनबीएस (NBS) सब्सिडी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया।

नारी शक्ति और जनजातीय महोत्सव

केंद्र सरकार द्वारा संसद के विशेष सत्र के माध्यम से लागू किए गए इस अधिनियम के लिए कैबिनेट ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इसके उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के जो जिले कभी नक्सल प्रभावित रहे हैं, वहां अब जनजातीय महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी संस्कृति का संरक्षण करना है।

दुग्ध उत्पादन में 25% का उछाल

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि प्रदेश में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं। इसी का परिणाम है कि मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में 25 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार ने कई पुरानी योजनाओं की निरंतरता के प्रस्तावों को भी अपनी स्वीकृति दी है।


संबंधित समाचार