होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : उन्नत कृषि महोत्सव का आज होगा समापन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे शामिल, किसानों से करेंगे संवाद

MP NEWS : उन्नत कृषि महोत्सव का आज होगा समापन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे शामिल, किसानों से करेंगे संवाद

भोपाल : रायसेन में आयोजित 3 दिवसीय 'उन्नत कृषि महोत्स' का आज समापन होने जा रहा है। जिसमे शामिल होने के लिए विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भोपाल आएंगे और किसानों से संवाद करेंगे। आगमन की जहां तैयारी पूरी कर ली गई है। तो वही वीआईपी मोमेंट को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। 

गडकरी दोपहर 2 बजे भोपाल आएंगे

जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री गडकरी दोपहर 2 बजे भोपाल से रायसेन के दशहरा मैदान पहुंचेंगे और जनता को सम्बोधित करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेंगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री शाम 5:10 बजे रायसेन से पुनः भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। 

नई तकनीक से जोड़ने का प्रयास

बता दें  कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम के जरिये किसानों को केंद्र की योजनाओं और नई तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया है। किसानों के लिए आयोजित इस मेले में लगभग 350 से अधिक स्टॉल लगाएं गए है। जहां किसानों को उन्नत कृषि करने के तरीके बताए जाएंगे। साथ ही  कृषि, बागवानी,सिंचाई उर्वरक, कीटनाशक,कृषि उपकरण, डिजिटल खेती,और फसल बीमा से जुड़ी नवीनतम तकनीकों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
 


संबंधित समाचार