देवास : मध्य प्रदेश के देवास में स्थित खातेगांव थाना क्षेत्र में उस वक़्त मातम पसर गया जब नहाने के दौरान 3 मासूम बच्चों की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चे गुरुवार को नहाने के लिए नदी में पहुंचे थे। जहां गहराई में सामने की वजह से उनकी मौत हो गई। हालांकि बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लेकिन तब तक बच्चे गहरे पानी में समां चुके थे।
मामला खातेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजोर का
मामला खातेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजोर का है। दरअसल, प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की गर्मी के चलते बच्चे ठंडे पानी में नहाने के लिए नर्मदा नदी पर पहुंचे थे। जहां वो गहराई में समां गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चों की पहचान सनी राव, गोलू राव और आयुष राव के रूप में की है। जिनकी उम्र 16 से 19 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
परिवार और गांव में पसरा मातम
बच्चों की मौत से परिवार और गांव में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने कड़ी मशकत के बाद शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि घटना के दौरान उनका एक और साथी भी डूबने लगा था, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया।