होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DABRA NEWS : छात्रों के भविष्य के साथ शिक्षा विभाग ने किया खिड़वाल, 21 जून की परीक्षा 19 जून को करवाई, परिजनों में आक्रोश

DABRA NEWS : छात्रों के भविष्य के साथ शिक्षा विभाग ने किया खिड़वाल, 21 जून की परीक्षा 19 जून को करवाई, परिजनों में आक्रोश

डबरा : मध्य प्रदेश के डबरा में शिक्षा विभाग ने छात्रों के भविष्य के साथ ऐसा खिड़वाल किया। जिससे छात्रों का साल भी बर्बाद हो सकता है। मामला शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरा है। जहां नोटिस बोर्ड में गलत जानकारी देने के चलते आज बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स परीक्षा देने से वंचित रह गए। बताया जा रहा है कि परीक्षा  21 जून को होनी थी। लेकिन इसका आयोजन 19 जून को ही करवा दिया गया। मामला सामने आने से शिक्षा विभाग में जहां हड़कप मच गया है। तो वही स्कूल प्रशासन की लपरवाही को लेकर बच्चों के परिजनों में आक्रोश है। 

नोटिस बोर्ड पर 21 तारीख की लिखी सूचना 

बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बारहवीं कक्षा के द्वितीय परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया था। लेकिन स्कूल ने परीक्षा 19 जून को ही करवा दी। जिसकी वजह से 12वीं के सैकड़ों छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा देने से वंचित रह गए।  21 जून को सुबह जब बच्चे परीक्षा देने के लिए पहुंचे तो उन्हें पैरों तले जमीन खसक गई। 

अकाउंट विषय का होना था पेपर

इतना ही नहीं स्कूल में लगे नोटिस बोर्ड में भी साफ़ साफ़ लिखा है कि बारहवीं कक्षा के सप्लीमेंट्री का पेपर 21 तारीख को होगा। बावजूद इसके स्कूल प्रशासन ने यह लापरवाही की। परीक्षा न देने को लेकर स्टूडेंट्स में जहां आक्रोश है। तो वही बच्चों की सालभर की मेहनत और भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 

अधिकारी मौके पर पहुंचे 

रोते-बिलखते छात्रों और आक्रोशित परिजनों ने जब केंद्र पर हंगामा शुरू किया, तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी। मामले की गंभीरता और छात्रों के आक्रोश को देखते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आकाश धाकरे (BEO) तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कार्रवाई से क्या इन बच्चों का साल वापस लौट पाएगा?


 


संबंधित समाचार