होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sant Hirdaram Nagar Junction: संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी

Sant Hirdaram Nagar Junction: संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी

Sant Hirdaram Nagar Junction: राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को अब जंक्शन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी को एक नया मुकाम मिलेगा। मिली इस बड़ी सौगात को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

कनेक्टिविटी और रोजगार में होगा इजाफा

विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस सौगात को हुजूर विधानसभा के इतिहास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि किसी भी रेलवे स्टेशन के जंक्शन में तब्दील होने से पूरे क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदल जाती है। इससे संत हिरदाराम नगर को कई बड़े फायदे होंगे। जंक्शन बनने के बाद यह स्टेशन देश के कई रेलमार्गों और क्षेत्रों से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा, जिससे आमजन का आवागमन और माल परिवहन आसान हो जाएगा।

ट्रेनों की संख्या में होगी बढ़ोतरी 

जंक्शन बनने से गुजरने वाली और रुकने वाली ट्रेनों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा, जिससे यात्रियों को देश के किसी भी कोने में जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे। संत नगर वैसे भी भोपाल संभाग का एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है। रेल सुविधाओं और कनेक्टिविटी के से स्थानीय कपड़ा बाजार सहित अन्य व्यवसायों को नई मजबूती मिलेगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार के हजारों नए अवसरों का सृजन होगा।

भोपाल DRM में कराया शामिल

विधायक रामेश्वर शर्मा के प्रयासों से संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को यह बड़ी सौगात मिली है। अब यह रेलवे स्टेशन रतलाम मंडल से शिफ्ट करवाकर भोपाल मंडल के अंतर्गत शामिल करवाया गया है। आपको बता दें की इससे पहले विधायक की सक्रियता से इस स्टेशन का पुराना नाम बैरागढ़ स्टेशन से बदलकर पूज्य संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन किया गया था।

शीर्ष नेतृत्व का माना आभार

इस सौगात के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भोपाल सांसद आलोक शर्मा का समूचे हुजूर और संत नगर की जनता की ओर से आभार माना है। 


संबंधित समाचार