होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : बड़ी खबर ! सोनम ने फांसी लगाकर दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव, जांच शुरू

GWALIOR NEWS : बड़ी खबर ! सोनम ने फांसी लगाकर दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव, जांच शुरू

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नववाहित ने सिर्फ इसलिए जान दे दी। क्योकि उसके पति ने मोबाइल रिचार्ज नहीं करवाय। मामला मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा इलाके का है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना का खुलासा तब हुआ जब पति शाम को काम से घर लौटा। 

11 फरवरी 2026 को हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय सोनम रजक की शादी 11 फरवरी 2026 को ग्वालियर के निवासी निखिल रजक से हुई थी। निखिल एक होटल में काम करता है। पुलिस को बयान देते हुए मृतका के पति ने बताया कि घर में वाई-फाई लगा हुआ था, इसलिए उसने सोनम के मोबाइल का अलग से रिचार्ज नहीं कराया था।  लेकिन सोनम जिद्द करने लगी। लेकिन पति ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। 

फंदे से लटका मिला शव 

शाम को जब निखिल रजक ने मोबाइल रिचार्ज कर सोनम को फ़ोन किया तो उसने फ़ोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने परिवार को सूचना दी। जब घर वाले कमरे में पहुंचे तो सोनम पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्रवाई जारी है। 

मायके वालों ने दहेज़ और प्रताड़ना के लगाए आरोप 

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल वाले अच्छी बाइक की मांग कर रहे थे और इसी के चलते सोनम को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


संबंधित समाचार