होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHINDWARA NEWS : छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के बढे मामले, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील, सर्वे जारी

CHHINDWARA NEWS : छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के बढे मामले, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील, सर्वे जारी

छिंदवाड़ा  : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अचानक से स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में 3 पॉजिटिव मरीज मिले है। जिनमे से 1 का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। तो वही 2 मरीजों को प्राइवेट अस्पताल से जबलपुर और नागपुर रेफर किया गया है। 

लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग पूरी 

इतना ही नहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की और प्रभावित क्षेत्र का स्वास्थ्य सर्वे करवाया। साथ ही, क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर संदिग्ध लक्षण वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

स्वाइन फ्लू का केवल 1 ही मरीज आया था

जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर मनीष गठोरिया ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू का केवल 1 ही मरीज आया था, जो छिंदवाड़ा शहर का न होकर जिले के अन्य ब्लॉक का निवासी है. जब मरीज अस्पताल पहुँचा, तब तक उसकी बीमारी के 5 दिन पूरे हो चुके थे और स्थिति पूरी तरह स्थिर थी। 

हाथ को साफ़ रखे मास्क का प्रयोग करें 

इधर, स्वाइन फ्लू के प्रकोप को रोकने के लिए डॉ. मनीष गठोरिया ने नागरिकों को विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है. उन्होंने मरीजों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, मास्क का नियमित उपयोग करने और हाथों की स्वच्छता पर जोर दिया है. और जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। 
 


संबंधित समाचार