भोपाल : मध्य प्रदेश बीजेपी लगातार अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नई - नई नियुक्तियां कर रहे है। इसी कड़ी में आज प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया टीम में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बृज गोपाल लोया को नया प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त कर दिया है। बता दें कि इसके पहले आशीष अग्रवाल इस पद की गरीमा संभाल रहे थे।
आशीष अग्रवाल को मिली केंद्रीय टीम में जिम्मेदारी
दरअसल, मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को पार्टी की केंद्रीय टीम में जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद खाली हुआ था। इसके बाद से ही इस पद पर नई नियुक्ति को लेकर संगठन के भीतर चर्चा चल रही थी। अब पार्टी ने बृज गोपाल लोया के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश प्रवक्ता का भी दायित्व संभाल चुके हैं लोया
बता दें कि लोया आशीष अग्रवाल की टीम में सह मीडिया प्रभारी की भूमिका में थे। इसके साथ ही वो प्रदेश प्रवक्ता का भी दायित्व संभाल चुके हैं। तो वही अब लोया प्रदेश स्तर पर पार्टी की मीडिया गतिविधियों, मीडिया समन्वय और संगठन का आधिकारिक पक्ष मीडिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।