भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिसके तहत बिप्लव देव को मध्य प्रदेश का नया प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। तो वही अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी और लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में प्रभारी के तौर पर विनोद तावड़े को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। तो वही विनय सहस्त्रबुद्धे को दिल्ली का प्रभारी दिया गया हैं, बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र और गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया हैं.
छह नेताओं के पास एक से ज्यादा राज्य
इसके साथ ही स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। तो वही हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का दिया गया जिम्मा। डॉ. सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड, सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल, अनिल एंटनी को नागालैंड के प्रभारी और गोवा के सह प्रभारी का जिम्मा दिया गया है।