होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABLPUR NEWS : स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जबलपुर का दबदबा कायम, तीन महीने बाद आए नतीजे

JABLPUR NEWS : स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जबलपुर का दबदबा कायम, तीन महीने बाद आए नतीजे

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचित सदस्यों के नामों की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। करीब तीन महीने तक चली चुनाव प्रक्रिया और मतगणना के बाद कुल 18 निर्वाचित सदस्यों के नाम सामने आए हैं।

जबलपुर से 7 अधिवक्ता निर्वाचित

चुनाव परिणाम में जबलपुर का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक रहा। यहां से 7 अधिवक्ताओं ने जीत दर्ज की है। वहीं इंदौर से 5 और ग्वालियर-भिंड क्षेत्र से 3 अधिवक्ता निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा उज्जैन, भोपाल और रीवा से एक-एक अधिवक्ता को सफलता मिली है।

पांच महिला अधिवक्ताओं ने भी दर्ज की जीत

चुनाव में पांच महिला अधिवक्ताओं ने भी जीत दर्ज कर परिषद में अपनी जगह बनाई है। हालांकि स्टेट बार काउंसिल की प्रस्तावित संरचना अभी पूरी नहीं हुई है। परिषद में दो महिला सदस्यों का चयन बाकी है।

दोनों सदस्यों का चयन चीफ जस्टिस करेंगे 

जानकारी के मुताबिक इन दोनों सदस्यों का चयन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया जाएगा। इसके बाद परिषद की संरचना पूरी होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

नतीजों का इंतजार समाप्त

लंबी मतगणना के बाद परिणाम सामने आने से चुनाव में शामिल अधिवक्ताओं और बार से जुड़े लोगों के बीच नतीजों को लेकर चल रहा इंतजार समाप्त हो गया है।


संबंधित समाचार