होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Police Transfer : मध्यप्रदेश पुलिस में फिर होंगे बड़े तबादले, दुबे बनेंगे एसीएस 

MP Police Transfer : मध्यप्रदेश पुलिस में फिर होंगे बड़े तबादले, दुबे बनेंगे एसीएस 

MP Police Transfer : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार में तबादलों का दौर जारी है। बीते दिनों मोहन सरकार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसे पहले कई आईपीएस अधिकारियों को यहां से वहां किया गया था और अब जल्द ही एमपी पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले होने की संभावना तेज हो गई है। जल्द ही तबादलों की सूची जारी की जा सकती है।

संजय दुबे बनेंगे एसीएस? 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी संजय दुबे 01 सितम्बर को एसीएस वेतनमान में पदोन्नत होने जा रहे है। संजय दुबे को एक साल पहले अपर मुख्यसचिव के वेतनमान में पदोन्नत होना था, लेकिन तत्कालीन मुख्यसचिव इकबाल सिंह बैंस को दो बार, मुख्यसचिव वीरा राणा को एक बार छह माह का एक्सटेंशन और संजय बंदोपाध्याय की प्रदेश वापसी के चलते एसीएस वेतनमान के पद खाली नहीं हो सके। जिससे संजय दुबे को पदोन्नति नहीं मिल सकी, लेकिन अब 31 अगस्त को कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष बंदोपाध्याय सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ती के बाद एसीएस वेतनमान का एक पद रिक्त हो जाएगा। जिस पर संजय दुबे को पदोन्नति दी जा सकती है। संजय दुबे को हाल ही में प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। इस कारण संभावना है कि उन्हें वहीं पर एसीएस वेतनमान में पदोन्नत कर पदस्थ रखा जाएगा। वही कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी वरिष्ठ एसीएस वेतनमान के अधिकारी को सौंपी जा सकती है।

कई आईपीएस के होंगे तबादले?

आईएएस के बाद आईपीएस की तबादला सूची जल्द आने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग की तबादला सूची को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, मुख्यसचिव वीरा राणा, डीजीपी सुधीर सक्सेना और एसीएस राजेश राजौरा के बीच दो बार बातचीत हो चुकी है। संभावना है कि आने वाले एक दो दिन में तबादला सूची को अंतिम रूप देकर जारी की जा सकती है। 

स्पेशल डीजी जैन को बड़ी जिम्मेदारी?

सूत्रों का कहना है। कि डीजी स्तर के अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव सुषमा सिंह महानिदेशक लोक अभियोजन की सेवानिवृत्ति 30 सितम्बर के बाद किया जाएगा। जबकि एडीजी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया जा सकता है। स्पेशल डीजी तथा एमडी पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन उपेन्द्र जैन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा है। एडीजी दूरसंचार आदर्श कटियार, एडीजी साइवर सेल योगेश देशमुख, एडीजी एसटीएफ पंकज श्रीवास्तव तथा आईजी प्रशासन श्रीमती रूचिवर्द्धन मिश्रा, गृह सचिव गौरव राजपूत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। वही आईजी उज्जैन संतोष कुमार सिंह को इंदौर या भोपाल का पुलिस आयुक्त बनाए जाने की चर्चा है। 

इंदौर, सागर, ग्वालियर में बदलेंगे अधिकारी?

श्भोपाल के कमिश्रर पुलिस हरिनारायण चारी मिश्रा को किसी जोन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को एक बार फिर बदले जाने की चर्चा शुरू हो गई है। परिवहन आयुक्त के लिए संचालक खेल व युवा कल्याण रवि गुप्ता, कमिश्रर पुलिस इंदौर राकेश गुप्ता, एडीजी एससीआरबी चंचल शेखर के नाम चर्चा में हैं। आईजी चंबल, सागर तथा इंदौर देहात आईजी को बदला जा सकता है। आईजीएसएएफ इंदौर चंन्द्रशेखर सोलंकी भी जोन आईजी बनने के लिए प्रयासरत हैं। सागर आईजी के लिए आईजीएसएएफ ग्वालियर मिथिलेश शुक्ला का नाम चर्चा में है। 

इन जिलों के बादलेंगे एसपी?

वही धार, रतलाम, होशंगाबाद, रीवा, सतना, बडवानी जिले के एसपी के साथ भोपाल व इंदौर के कुछ डीसीपी को भी बदला जा सकता है। लगभग आधा सैकड़ा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी बदले जाने की चर्चा शुरू हो चुकी है। वहीं निरीक्षक स्तर के पुलिस कर्मियों के तबादले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। निरीक्षकों के नियमित तबादलों को लेकर अभी तक पुलिस तबादला बोर्ड की कोई बैठक नहीं हुई और न ही कोई तिथि तय नहीं है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है।


संबंधित समाचार