होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गांजा तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग बड़ी कार्रवाई: 14 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

गांजा तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग बड़ी कार्रवाई: 14 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

सीतापुर। प्रदेश के आबकारी विभाग ने गांजा तस्करों के खिलाफ शनिवार की देर रात को सीतापुर में बड़ी कार्रवाई की है. ये तस्कर गांजा खपाने रायगढ़ -जशपुर जिले में आए थे, जिसमें से दो बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं इनमें से तीन युवक अभी फरार हैं. गिरफ्तार हुए इन आरोपियों की पहचान खिलेश्वर यादव जशपुर जिला राजाआमा निवासी और लैलूंगा निवासी जिला रायगढ़ के रुप किया गया है. 

14 किलो का गांजा बरामद:

मिली जानकारी के मुताबिक ये गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क बताया जा रहा है. इन आरोपियों की तलाशी के दौरान पिट्ठू बैग से लगभग 14 किलो का गांजा बरामद किया गया है. जिसकी मार्केट में कीमत लगभग 3 लाख रुपये हैं। इसके साथ ही दो बाइक भी जब्त किया हैं, जब्त किए गए इन वाहनों की कीमत  5 लाख रुपये बताई जा रही है.

इलाके में दहशत का माहौल:

फिलहाल इन दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने NDPS एक्ट की धारा 20(C) के तहत केस दर्ज किया है, और इन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है.बता दें कि ये पूरी कार्रवाई जिले के सहायक आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई है. अवैध नशा के ये कारोबारी  क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय बताएं जा रहे हैं, जो इस कार्रवाई के बाद दहशत में आ गए हैं।


संबंधित समाचार