Morning Breaking: राजधानी में राजनीतिक हलचल तेज, कई बड़े आयोजन आज रायपुर में आज सुबह से ही राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर दौरे, भाजपा के स्थापना दिवस समारोह, कांग्रेस के जनआंदोलन और छात्र संगठनों के प्रदर्शनों के चलते राजधानी का माहौल गर्म है।
CM विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे वे रामकथा कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 5:35 बजे रायपुर लौटेंगे। शाम 6:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
BJP का 47वां स्थापना दिवस आज
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर रायपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह 8 बजे जिला कार्यालय में स्वच्छता अभियान किया जाएगा, 9 बजे एकात्म परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। 11 बजे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण (CM साय शामिल होंगे), शाम 5 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा भी विशेष अभियान चलाएंगे।
कांग्रेस का शारदा चौक पर जनआंदोलन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शारदा चौक चौड़ीकरण की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन कर रही है। पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर के नेतृत्व में सुबह 11 बजे हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि पूर्व सरकार में स्वीकृत योजना को वर्तमान में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जिससे ट्रैफिक समस्या बढ़ गई है।
NSUI का बड़ा प्रदर्शन
National Students' Union of India छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर आज बड़ा प्रदर्शन करेगा। दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज मैदान से रैली निकलेगी, जिसके बाद पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे, इसके बाद इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय का भी घेराव करेंगे, बता दें कि इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने की संभावना है।
ABVP का छात्र संसद आयोजन
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad द्वारा छात्र संसद का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रायपुर के सद्दू स्थित पुराने विधानसभा ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े भी शामिल होंगी।
बच्चों के लिए समर कैंप 2026
रायपुर के कला केंद्र में बच्चों के लिए “समर कैंप 2026” का आयोजन किया जा रहा है। ये कैंप तीन चरणों में 15 अप्रैल से 30 मई तक सुबह 7:30 से 9:30 बजे आयोजन होगी, जिसमें संगीत, डांस, पेंटिंग, योग, शतरंज, स्पोकन इंग्लिश सहित कई एक्टिविटीज शामिल है। पंजीयन शुल्क 110 और प्रशिक्षण फीस 500 रु बताई जा रही है, यह पहल बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखकर शुरू की गई है।