होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भारत में मंडरा रहा है एक नहीं दो तूफानों का खतरा, तेजी से आगे बढ़ रहा निवार तूफान

भारत में मंडरा रहा है एक नहीं दो तूफानों का खतरा, तेजी से आगे बढ़ रहा निवार तूफान

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान (CyclonicStorm) में परिवर्तन हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) 25 नवम्बर को तमिलनाडु व पुडुचेरी के तटों को पार कर जायेगा। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार उस दौरान हवाओं की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। ऐसी स्थति में पुडुचेरी व तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जाता है इन इलाकों में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा प्रशासनिक अफसरों उन मछुआरों को भी सलाह दी है जो पहले ही मछली पकड़ने के लिए बाहर निकल चुके हैं। ताकि वे मछुआरे सावधान रहे सकें।

भारत में मंडरा रहा है दो तूफानों का खतरा

आपको बता दें कि भारत पर इस समय दो चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। वैसे तो अरब सागर में उठा गति नाम का तूफान अफ्रीकी देश सोमालिया में टकराने के बाद शांत हो गया है। जिसके बाद अब भारत पर गति तूफान का प्रभाव ना के बराबर है। लेकिन चिंतायें अभी बरकरार हैं। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में उठा निवार नाम का तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

फिलहाल कहां है निवार तूफान की मौजूदगी?

बंगाल की खाड़ी से उठा निवार नाम का तूफान लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक इस समय निवार तूफान पुडुचेरी से 600 किलोमीटर दक्षिण में है। जबकि निवार तूफान चेन्नई से दक्षिण पूर्व में 630 किलोमीटर दूर है। ऐसा अनुमान है कि अगले 24 घंटों में यह चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर लेगा।

निवार तूफान कब टकराएगा तट से?

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निवार तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि 25 नवंबर को दोपहर में निवार तूफान पुडुचेरी व तमिलनाडु के तटों को पार कर जाएगा। अनुमान है कि इस दौरान 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चल सकती है।


संबंधित समाचार