होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दुखद ! शाजापुर में शिक्षक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, WHATSAPP ग्रुप में मैसेज कर बताई हैरान करने वाली वजह

दुखद ! शाजापुर में शिक्षक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, WHATSAPP ग्रुप में मैसेज कर बताई हैरान करने वाली वजह

शाजापुर : शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के सिरोलिया गांव में एक निजी स्कूल के 38 वर्षीय शिक्षक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले शिक्षक ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में भावुक संदेश लिखकर दो लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मानसिक रूप से बेहद परेशान थे

मिली जानकारी के अनुसार, सिरोलिया निवासी निजी स्कूल के शिक्षक सतीश जोशी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि पिछले दो माह से उनके बारे में गलत अफवाहें फैलाई जा रही थीं, जिससे वे मानसिक रूप से बेहद परेशान थे।

सभी पहलुओं से की जा रही मामले की जांच

मैसेज में उन्होंने दीपक (कालू) पाटीदार सहित दो लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने अपने परिचितों से अंतिम प्रणाम करते हुए किसी को अपनी बातों से ठेस पहुंची हो तो क्षमा भी मांगी।

घटना सिरोलिया रेलवे स्टेशन के पास की

घटना की सूचना मिलते ही मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप संदेश को भी जांच में शामिल किया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना सिरोलिया रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां सोमवार शाम टीचर सतीश जोशी ने यह खौफनाक कदम उठाया। 

 


संबंधित समाचार