नौशाद अहमद// सूरजपुर: सूरजपुर के नेहरू पार्क में आदिवासीयों कांग्रेस के नेतृत्व में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बालाघाट में आदिवासी बच्चियों की मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरअसल जिस तरह से बालाघाट मैं मासूम आदिवासी बच्चियों की मौत हुआ है उसके बाद भी वहां के स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं ना ही उन परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जा रहा है जिसको लेकर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सूरजपुर के नेहरू पार्क में आदिवासी लोगों के द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
सरकार के सामने रखी तीन सूत्रीय मांगे
इन्होंने सरकार के सामने मांग रखी है कि बालाघाट को हेल्थ इंमरजेंसी घोषित किया जाए इसके अलावा उन्होंने तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखी हैं, वहीं धरने के दौरान मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश शुक्ला के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर भी जमकर नारेबाजी की गई।
Read More: तीज मिलन समारोह :महिलाओं संग जमकर थिरकीं विधायक भावना बोहरा, संगीत की धुन पर दिखा उत्साह
मांगें पूरी नहीं होने पर जारी आगे भी रहेगा आंदोलन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा, कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि फिलहाल धरना प्रदर्शन के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जा रही है, लेकिन अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आगे की रणनीति राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश और मार्गदर्शन के अनुसार तय की जाएगी।
आदिवासी कांग्रेस का कहना है कि छोटे से छोटे मुद्दे को लेकर अब आदिवासी समाज अपनी आवाज मजबूती से उठा रहा है और अपने अधिकारों को लेकर पीछे हटने वाला नहीं है, वहीं प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी देखने को मिली।