होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : भाजपा नेता ने जीतू पटवारी को बताया ‘मेल राखी सावंत’, कहा - गंभीरता न मिलने पर ऊल-जुलूल बयानबाजी करते हैं ,,,

INDORE NEWS : भाजपा नेता ने जीतू पटवारी को बताया ‘मेल राखी सावंत’, कहा - गंभीरता न मिलने पर ऊल-जुलूल बयानबाजी करते हैं ,,,

इंदौर : इंदौर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला हुए उन्हें मेल राखी सावंत बताया। कहा - गंभीरता न मिलने पर ऊल-जुलूल बयानबाजी करते हैं। 

राजनीति में गंभीरता लाने की दी नसीहत

इतना ही नहीं मिश्रा ने पटवारी को बचकानी बयानबाजी छोड़ राजनीति में गंभीरता लाने की नसीहत दी। उनका कहना है कि जीतू पटवारी मीडिया का ध्यान खींचने के लिए कुछ भी बयानबाजी करते है। 

बचकानी बयानबाजी छोड़नी चाहिए 

मिश्रा ने आरोप लगाया कि पटवारी लगातार सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर बयान और पोस्ट कर रहे हैं। भाजपा नेता के मुताबिक, पटवारी हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करते हैं और मीडिया में चर्चा पाने के लिए लगातार बयानबाजी करते हैं।

जमीनी स्तर पर काम करने के लिए जज्बा जरूरी

मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के विकास कार्यों और विकास से जुड़े उनके जमीनी प्रयासों को लेकर भी पटवारी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए इच्छाशक्ति और जमीनी स्तर पर काम करने का जज्बा जरूरी है।

पटवारी पार्टी में प्रभाव खो चुके

भाजपा नगर अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि पटवारी अपनी ही पार्टी में प्रभाव खो चुके हैं और इसी वजह से सुर्खियों में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बयानबाजी में गंभीरता बरतने की सलाह दी।

नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी

गौरतलब है कि हाल के दिनों में पटवारी भी मध्यप्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।


संबंधित समाचार