होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अचानक गिरी मकान की छत, हादसे में किसी के हताहत होने की नहीं कोई खबर

अचानक गिरी मकान की छत, हादसे में किसी के हताहत होने की नहीं कोई खबर

नई दिल्ली। दिल्ली के किराड़ी इलाके में शुक्रवार शाम को एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान मकान में रहने वाले कुछ लोग ड्यूटी पर गए हुए थे और कुछ लोग बाहर बैठे थे। इसी दौरान हादसा हुआ था।

आपको बता दें की जानकारी के मुताबिक उगना चौक किराड़ी इलाके में एक 40 गज का मकान था। मकान में आठ लोग रहते हैं। हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे का है। कमल ने बताया कि हादसे के दौरान परिवार के लोग बाहर बैठे थे और कुछ लोग ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान छत भरभरा कर गिर गई। अगर कोई घर के अंदर होता तो हादसे में उसकी जान भी जा सकती थी।


संबंधित समाचार