होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बोलेरो और डंपर के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

बोलेरो और डंपर के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

मध्य प्रदेश के सतना में बोलेरो और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। जबकि पांचों घायलों को इलाज के लिए रीवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रीवा का रहने वाला विश्वकर्मा परिवार पन्ना में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शो के बाद पूरा परिवार बोलेरो कार से वापस रीवा लौट रहा था। उसी दौरान नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ मोड़ में अचानक डंपर और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालें सभी लोग एक ही परिवार के बताए गए है। जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए रीवा अस्पताल भर्ती कराया गया है। हदासे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


संबंधित समाचार