होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पत्थर खदान दुर्घटना : 3 श्रमिक झुलसे, 1 की हालत गंभीर…

पत्थर खदान दुर्घटना : 3 श्रमिक झुलसे, 1 की हालत गंभीर…

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पत्थर खदान में हुए हादसे में तीन श्रमिक झुलस गए। इस घटना के बाद घायलों को भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती किया गया। वहींएक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है।  
 

मिली जानकारी के अनुसार, खदान में माउंट ड्रिलिंग मशीन में डीजल फीलिंग के समय अचानक गर्म डीजल ड्राइवर समेत तीन श्रमिकों पर छिटक गया। इसके बाद तीनों श्रमिक बुरी तरह झुलस गए। पत्थर में ड्रिलिंग की वजह से मशीन गर्म हो चुकी थी, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। डीजल डालते ही टैंक से डीजल छिटक गया। डीजल छिटकन की वजह से तीनों झुलस गए। घायलो को दुर्ग जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल नंदिनी थाने की पुलिस टीम जांच कर रही है। 


संबंधित समाचार