होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

suicide : पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, 21 दिन बाद उतारा गया नीचे ...

suicide : पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, 21 दिन बाद उतारा गया नीचे ...

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला सामने आया है। गरियाबंद जिले के देवभोग से लापता प्रेमी जोड़े का शव ओडिशा के जंगल में पाया गया। बताया जा रहा है कि बीते 21 दिनों से एक ही फंदे पर प्रेमी की लाश लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों की लाशा को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला गरियाबंद के देवभोग थाना क्षेत्र का है 

मिली जानकारी के अनुसार,  कुम्हडी कलागांव से बीते 14 अप्रैल से लापता प्रेमी युगल का शव ओडिशा के जंगलों में एक ही फंदे पर लटका हुआ पाया गया। प्रेमी युगल की पहचान होने के बाद भी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच सीमा विवाद की वजह से पेड़ पर लटकी हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों तक गूगल मेप के लोकेशन की मदद से पहुंची। देवभोग पुलिस ने इसके बाद ओडिशा के चंदाहांडी पुलिस को सूचना दी। चंदाहांडी पुलिस शनिवार को मृतक के परिवार वालों को लेकर पहुंची, लेकिन घटनास्थल को अपनी सीमा के अन्दर नहीं बताकर पल्ला झाड़ लिया था। मृतक के परिवार वालों के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार