होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रक्षाबंधन पर वेटिंग से मिलेगी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; जानें पूरा शेड्यूल

रक्षाबंधन पर वेटिंग से मिलेगी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; जानें पूरा शेड्यूल

भोपाल। Raksha Bandhan Special Train 2026: रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। हर साल इस पर्व के दौरान भोपाल-रीवा रेल मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 25 अगस्त से 31 अगस्त के बीच चार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों के शुरू होने से भोपाल, रीवा, सतना, मैहर, कटनी, सागर और विंध्य क्षेत्र के हजारों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव भी कम होगा।

25 से 31 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग तारीखों में सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना आरक्षण करा लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी का सामना न करना पड़े।

जानिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 02155 (भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल)
प्रस्थान: 25 अगस्त, रात 10:25 बजे (भोपाल)
आगमन: 26 अगस्त, सुबह 7:20 बजे (रीवा)
ट्रेन नंबर 02156 (रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल)
प्रस्थान: 26 अगस्त, शाम 6:35 बजे (रीवा)
आगमन: 27 अगस्त, सुबह 4:30 बजे (भोपाल)
ट्रेन नंबर 02154 (रीवा-भोपाल वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल)
प्रस्थान: 29 अगस्त, शाम 6:35 बजे
आगमन: 30 अगस्त, सुबह 4:30 बजे
ट्रेन नंबर 02179 (भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल)
प्रस्थान: 31 अगस्त, रात 10:25 बजे
आगमन: 1 सितंबर, सुबह 7:20 बजे
ट्रेन नंबर 02180 (रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल)
प्रस्थान: 30 अगस्त, शाम 6:35 बजे
आगमन: 31 अगस्त, सुबह 4:30 बजे
ट्रेन नंबर 02189 (भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल)
संचालन: 26 और 27 अगस्त
प्रस्थान: रात 10:25 बजे
ट्रेन नंबर 02190 (रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल)
प्रस्थान: 27 अगस्त, दोपहर 12:30 बजे
आगमन: रात 9:00 बजे (भोपाल)

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

सभी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव प्रमुख रूप से संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना और रीवा स्टेशन पर होगा, इन स्टेशनों पर रहने वाले यात्रियों को भी त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा।

वेटिंग टिकट वालों को मिलेगी राहत

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रक्षाबंधन के समय इस रूट पर यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों की भीड़ कम होगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले टिकट की स्थिति और ट्रेन का समय आधिकारिक रेलवे प्लेटफॉर्म पर अवश्य जांच लें।


संबंधित समाचार