होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सक्ती में 6 अगस्त को आईएनएच-हरिभूमि का जिला संवाद, आमने-सामने होंगे सरकार, विपक्ष और प्रशासन

सक्ती में 6 अगस्त को आईएनएच-हरिभूमि का जिला संवाद, आमने-सामने होंगे सरकार, विपक्ष और प्रशासन

सक्ती। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आईएनएच और हरिभूमि की ओर से 6 अगस्त को सक्ती में 'जिला संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 12 बजे राधा कृष्ण मंदिर, सक्ती में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विकास, सरकारी योजनाओं की प्रगति, स्थानीय समस्याओं और भविष्य की विकास रणनीतियों पर व्यापक चर्चा करना है। कार्यक्रम में हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस विशेष आयोजन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी होंगे शामिल

जिला संवाद में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, निर्मल सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

विकास कार्यों और चुनौतियों पर होगा खुला संवाद

जिला संवाद के दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और स्थानीय समस्याओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर विकास की दिशा तय करना है।

समाज के विभिन्न वर्गों की होगी भागीदारी

इस आयोजन में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े लोग, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी अपनी भागीदारी निभाएंगे। संवाद के माध्यम से जिले की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श कर विकास के नए सुझाव सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। हरिभूमि-आईएनएच का यह जिला संवाद सक्ती के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है, जहां सरकार, विपक्ष, प्रशासन और समाज के विभिन्न वर्ग एक साथ बैठकर जिले के समग्र विकास पर मंथन करेंगे।


संबंधित समाचार