होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP breaking News: सीएम मोहन यादव मुंबई निवेश मिशन पर, आज कैबिनेट बैठक, कांग्रेस की दिल्ली में अहम समीक्षा

MP breaking News: सीएम मोहन यादव मुंबई निवेश मिशन पर, आज कैबिनेट बैठक, कांग्रेस की दिल्ली में अहम समीक्षा

MP breaking News: मध्य प्रदेश में आज राजनीतिक, प्रशासनिक और औद्योगिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक ओर मुंबई में निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे तो दूसरी ओर भोपाल में कैबिनेट की अहम बैठक भी होगी। वहीं कांग्रेस संगठन की समीक्षा के लिए दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना कम बताई है।

मुंबई में निवेश मिशन पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के निवेशकों की पहली रोड शो और उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। सरकार का उद्देश्य मध्य प्रदेश में दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में बड़े निवेश आकर्षित करना है। मुख्यमंत्री निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे और नए उद्योगों की स्थापना, रोजगार सृजन तथा औद्योगिक विकास के अवसरों पर चर्चा करेंगे।

आज होगी मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में दोपहर 12:30 बजे कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभिन्न विभागों से जुड़े फैसलों पर मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है।

दिल्ली में कांग्रेस की संगठन समीक्षा बैठक

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आज दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित प्रदेश के सह-प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, जिलाध्यक्षों के प्रदर्शन और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कुछ जिलाध्यक्षों में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा बारिश का सिस्टम

प्रदेश में फिलहाल मानसून का असर कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 5 अगस्त से वर्षा गतिविधियों में फिर तेजी आ सकती है। अब तक प्रदेश में लगभग 15.9 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 16 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में लगभग 20% कम वर्षा हुई है। वहीं  पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11% कम बारिश दर्ज हुई है। बड़वानी, भिंड सहित छह जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई और खंडवा, खरगोन और बड़वानी में भारी बारिश से खेतों में जलभराव और फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज  विभिन्न कार्यक्रम शामिल होंगे, इस कड़ी में CM सुबह 10:30 बजे प्रशासनिक अकादमी में उभरते ज्ञान क्षेत्र एवं उन्नत पाठ्यक्रम पर कार्यशाला में शामिल होंगे। दोपहर 12:00 बजे  मंत्रालय पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 2:10 बजे मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई में निवेश एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे, और आखिर में  शाम 6:45 बजे मुंबई से भोपाल लौटेंगे।


संबंधित समाचार