होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: नर्सिंग छात्रों का धरना, 30 जिलों में येलो अलर्ट, UCC पर सुझाव और संविदा शिक्षकों का आंदोलन

Morning Breaking: नर्सिंग छात्रों का धरना, 30 जिलों में येलो अलर्ट, UCC पर सुझाव और संविदा शिक्षकों का आंदोलन

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज का दिन कई अहम घटनाओं के नाम रहने वाला है। राजधानी रायपुर में नर्सिंग छात्रों से लेकर स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा शिक्षकों तक अलग-अलग संगठन अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने 8 नगर निगमों में कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है और समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भी जनसुझाव लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

रायपुर में नर्सिंग छात्रों का शांतिपूर्ण धरना

छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग विद्यार्थी आज दोपहर 12 बजे से रायपुर के राजीव चौक में शांतिपूर्ण धरना देंगे। छात्रों की प्रमुख मांगों में समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करना, लंबित नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करना और शैक्षणिक सत्र को नियमित एवं समयबद्ध बनाना शामिल है। प्रदर्शन के बाद छात्र प्रतिनिधि स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक देरी दूर करने और विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग करेंगे।

प्रदेश के 30 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले कुछ घंटों तक मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव सहित करीब 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जिले भी अलर्ट में शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

8 नगर निगमों में लगेंगे कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट

राज्य सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 8 नगर निगमों में कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। रायपुर, भिलाई, बिलासपुर समेत आठ शहरों में जमीन चिन्हित की जा चुकी है। इन प्लांटों में कचरा, पराली और पशु अपशिष्ट से गैस तैयार होगी। इससे किसानों को कृषि अवशेष बेचकर अतिरिक्त आय मिलेगी, कचरा प्रबंधन मजबूत होगा और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। तैयार गैस को तेल विपणन कंपनियां खरीदेंगी।

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज

राज्य सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। 30 सितंबर तक आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विषय विशेषज्ञों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इन सुझावों के आधार पर समिति प्रारूप मसौदा तैयार करेगी। सरकार की योजना आगामी शीतकालीन सत्र में UCC विधेयक प्रस्तुत करने की है। इस पूरी प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 

स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षकों का दो दिवसीय आंदोलन

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कार्यरत संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी आज से प्रदेशव्यापी दो दिवसीय धरना शुरू करेंगे। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी जुटेंगे। संगठन नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि, सेवा सुरक्षा, शासकीय सुविधाओं सहित छह प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन करेगा।


संबंधित समाचार