होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SMAT Final 2025: ईशान किशन का ऐतिहासिक शतक, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल में सेंचुरी जड़ने वाले पहले कप्तान बने... 

SMAT Final 2025: ईशान किशन का ऐतिहासिक शतक, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल में सेंचुरी जड़ने वाले पहले कप्तान बने... 

SMAT Final 2025: ईशान किशन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि घरेलू क्रिकेट उनके लिए सबसे मजबूत मंच है। गुरुवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने हरियाणा के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़ दिया। यह शतक इसलिए भी खास रहा क्योंकि ईशान किशन SMAT फाइनल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए।

हरियाणा की शुरुआती सफलता, लेकिन ईशान का तूफान:

पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की शुरुआत लड़खड़ाई। हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने पारी के पहले ही ओवर में विराट सिंह को पवेलियन भेज दिया। हालांकि इसके बाद ईशान किशन ने रक्षात्मक खेलने के बजाय आक्रामक रवैया अपनाया और कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर पारी को संभालते हुए रन बरसाने शुरू कर दिए।

पावरप्ले में ही मैच पर पकड़:

ईशान किशन ने पावरप्ले के भीतर ही अपने इरादे साफ कर दिए। पावरप्ले खत्म होने तक ईशान 46 रन बना चुके थे। लॉन्ग-ऑन और कवर क्षेत्र में लगातार बाउंड्री, अमित राणा के एक ओवर में 19 रन, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल है। हरियाणा के गेंदबाज फुल लेंथ गेंदें डालते रहे और ईशान उन्हें दर्शक दीर्घा तक पहुंचाते रहे।

कुशाग्र का साथ और रिकॉर्ड साझेदारी:

जब कुछ ओवरों के लिए ईशान की रफ्तार धीमी हुई, तब कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच साझेदारी बढ़ती चली गई और देखते ही देखते 177 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हो गई, जो अब तक SMAT फाइनल की सबसे बड़ी साझेदारी है।

शानदार अंदाज़ में पूरा किया शतक:

ईशान किशन ने कवर्स के ऊपर ए क हाथ से खेले गए शानदार शॉट के जरिए अपना शतक पूरा किया। खास बात यह रही कि BCCI के चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह स्टैंड में मौजूद थे, जो इस ऐतिहासिक पारी के गवाह बने। ईशान किशन अंततः सुमित कुमार की गेंद पर आउट हुए, लेकिन तब तक वह मैच पर अपनी छाप छोड़ चुके थे।


संबंधित समाचार