होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी का हुआ निधन, CM मोहन - जीतू पटवारी ने जताया शोक

MP NEWS : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी का हुआ निधन, CM मोहन - जीतू पटवारी ने जताया शोक

भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा का रविवार को निधन हो गया। सुभद्रा वर्मा लंबे समय से बेटे की मौत से दुखी थी। जिसका सीधा असर उनके स्वस्थ पर पड़ा और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया । इधर, सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी की मौत पर सीएम मोहन और जीतू पटवारी ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें - सीएम मोहन

सीएम मोहन ने शोक व्यक्त करते हुए x पर लिखा कि मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्माजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें - जीतू पटवारी

इधर, निधन की खबर पर जीतू पटवारी ने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा कि आज इंदौर में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ साथी श्री सज्जन वर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा जी के निधन पर उनके निवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।

सोमवार को ​किया गया अंतिम संस्कार ​

श्रीमती सुभद्रा वर्माजी के निधन से राजनीतिक गलियारों में जहां शोक पसरा हुआ है। तो वही सोमवार को विधि विधान के साथ पिपलिया पाला के रीजनल पार्क मुक्तिधाम में स्वर्गीय सुभद्रा वर्मा का अंतिम संस्कार ​किया गया। 

 


संबंधित समाचार