उज्जैन : मध्य प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए मोहन सरकार जहां लगातार काम कर रही है। तो वही छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूल प्रशासन ने छात्रो को रविवार को मिलने वाली छुट्टी को रद्द करने का फैसला लिया है। यानि की अब स्टूडेंट को रविवार को भी स्कूल जाना होगा। जिसको लेकर कलेक्टर द्वारा जल्द आदेश जारी किया जायेगा।
सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद
दरअसल, सावन भादों में हर साल बाबा महाकाल की शाही सवारी धूमधाम के साथ निकाली जाती है। जिसकी वजह से यातायात के साथ साथ छात्रों की पढाई भी प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अवकाश के दिन में बदलाव करते हुए सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। जबकि उसकी भरपाई के लिए रविवार को कक्षाएं लगाई जाएगी।
कलेक्टर ने दी जानकारी
इधर, अवकाश में हुए बदलाव को लेकर उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन माह में महाकाल की सवारी के दौरान स्कूल संचालन की व्यवस्था हर वर्ष की तरह ही रहेगी। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे।
30 जुलाई से शुरू होगा सावन
सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। इस वर्ष भगवान महाकाल की कुल छह सवारियां निकाली जाएंगी। इनमें सावन माह में चार सवारियां 3, 10, 17 और 24 अगस्त को निकलेंगी। इसके बाद भादौ माह में 31 अगस्त को पांचवीं सवारी और 7 सितंबर को राजसी (शाही) सवारी निकाली जाएगी।