होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KHANDWA NEWS : बड़ी खबर ! ओंकारेश्वर में 12 से ज्यादा BJP कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

KHANDWA NEWS : बड़ी खबर ! ओंकारेश्वर में 12 से ज्यादा BJP कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

खंडवा : मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चुनाव से पहले ही बीजेपी के 15 कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी का साथ छोड़ कांगेस का दामन थाम लिया है। एक साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पार्टी से अलग होने के चलते बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने दिलाई शपथ 

बता दें कि सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने शपथ दिलाई। साथ ही सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का फूल-माला और कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

 फूल-माला और गमछा पहनाकर किया गया स्वागत

इधर, कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने कहा कि इन सब लोगों ने भाजपा की नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। पिछले कई दिनों से ओंकारेश्वर में इन लोगों के साथ अन्य हो रहा है। कोई इनकी सुने वाला नहीं है। इसी के चलते 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा। 

इन लोगों ने थाना कांग्रेस का हाथ

पं. हितेष पुरोहित, विजयराज सोलंकी, गुड्डू भाई, कुंदन चौहान, कान्हा चावड़ा , संतोष, लक्ष्मण, मुकेश केवट, रवि केवट सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा है। इन सभी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कांग्रेस का गमछा पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलाई हैं।


संबंधित समाचार