होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Narsinghpur news : नरसिंहपुर में अनोखे बच्चों की किलकारी से गूंजा अस्पताल, दो सिर चार हाथ वाले बच्चों को देखने उमड़ी भीड़

Narsinghpur news : नरसिंहपुर में अनोखे बच्चों की किलकारी से गूंजा अस्पताल, दो सिर चार हाथ वाले बच्चों को देखने उमड़ी भीड़

नरसिंहपुर : नरसिंहपुर जिला अस्पताल में एक महिला ने ऑपरेशन के जरिए दुर्लभ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। नवजात बच्चों के दो सिर और चार पैर - हाथ है। जबकि शरीर नीचे से आपस में जुड़े हुए हैं। बच्चों और मां को फ़िलहाल डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। जहां उनकी स्थिति फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है। वही इस अनोखे मामले के सामने आने के बाद अस्पताल में लोगों के बीच उत्सुकता का माहौल है।

परिवार ग्राम बम्हौरी सोकलपुर का रहने वाला

जानकारी के अनुसार बम्होरी सोकलपुर गांव निवासी कुब्जा पति ब्रजेश कुशवाहा को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने सि्थति की गंभीरता को देखते हुए सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया। जन्म के बाद बच्चों की शारीरिक संरचना देख परिजन और चिकित्सा अमला भी आश्चर्यचकित रह गया। 

दोनों नवजातों की स्थिति स्थिर

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह एक दुर्लभ चिकित्सकीय मामला है, इसलिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी बच्चों की नियमित जांच कर रही है। फिलहाल मां और दोनों नवजातों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस अनोखे जन्म की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


संबंधित समाचार