होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KHANDWA NEWS : खंडवा में श्रद्धालुओं की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, 10 घायल

KHANDWA NEWS : खंडवा में श्रद्धालुओं की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, 10 घायल

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में धार्मिक यात्रा पर निकले एक परिवार को तेज रफ़्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई , जबकि 10 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के सामने बने पुल के पास शुक्रवार शाम को हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

धार्मिक यात्रा पर निकला था परिवार 

जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के वाराणसी से एक परिवार धार्मिक यात्रा पर निकला था। परिवार पहले उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचा और इसके बाद ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान एवं भगवान के दर्शन किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु इंदिरा सागर बांध के सुंदर नजारे को कैमरे में कैद करने के लिए जगमूर्ति सेतु के पास कुछ देर के लिए रूककर तस्वीरें खिचवाई और फिर रवाना हो गए। थोड़ा आगे बढ़ते ही सामने से आ रहे ट्रक ने यात्रियों के गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से एक महिला की मौत हो गई। 

ब्रेक फेल होने के चलते हुआ हादसा 

पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 80 वर्षीय लखनऊ निवासी कलावती के रूप में की है। वही चार की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, हादसे के समय मौके पर मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। नर्मदानगर थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। चालक ने शुरुआती पूछताछ में ब्रेक फेल होने की बात कही है। 


संबंधित समाचार