दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव होने में महज कुछ दिनों का समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने प्रचार प्रसार का दौर तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के हित में प्रचार करने बड़ौनी पहुंचे और जनसभा को सम्बोधित कर बीजेपी की जीत का दावा किया।
भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी बीजेपी
सिंधिया ने कहा कि यह चुनाव विकास का चुनाव है और केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार दतिया के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे सिंधिया
बता दें कि जनसभा को संबोधित करने से पहले सिंधिया पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन करने पहुंचे और पूजा-अर्चना पर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।