पन्ना ; मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बीते पांच दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। केन, मिढ़ासन, व्यारमा और पतने नदियां विकराल रूप धारण कर उफान पर हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। तो वही तेंदुघाट बांध में जलस्तर बढ़ने के चलते प्रशासन ने 5 गेट खोलकर पानी की निकासी की। साथ ही नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की है।
स्कूलों में कल रहेगा अवकाश
इसके साथ ही प्रशासन ने मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए कल स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिसके चलते 22 अगस्त को शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, नवोदय, सीबीएसई सहित कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। बता दें कि गुरुवार को भी बारिश के चलते पन्ना में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।
गांवों का संपर्क कटा
इतना ही नहीं पन्ना में बारिश के कारण शाहनगर-बोरी मार्ग पर केन नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है।तो वही हालातों को देखते हुए शाहनगर थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन ने लोगों से जान जोखिम में न डालने की अपील की है। इधर, बारिश की वजह से फंसे यात्रियों के रुकने और भोजन की व्यवस्था संदीपनी विद्यालय में की गई है।