होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस ने नियुक्त किए 13 प्रभारी, देखें लिस्ट

MP NEWS : छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस ने नियुक्त किए 13 प्रभारी, देखें लिस्ट

भोपाल : मध्यप्रदेश में 9 साल के बाद होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पार्टी ने अलग-अलग जिलों में 13 प्रभारियों की नियुक्ति की है। जो चुनावी तैयारियों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

छात्रों से करेंगे संपर्क और संवाद

इतना ही नही नियुक्त किए गए प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में छात्रों से संपर्क और संवाद करेंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर चुनावी रणनीति तैयार कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

छात्रों के बीच समर्थन जुटाना

कांग्रेस का लक्ष्य एनएसयूआई समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में छात्रों के बीच समर्थन जुटाना है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, प्रभारियों के जरिए कॉलेज स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय किया जाएगा और चुनावी अभियान को गति दी जाएगी।

कांग्रेस ने सौंपी इन्हे जिम्मेदारी 

पार्टी ने जिन प्रभारियों की नियुक्ति की है। उनमे से पहला नाम प्रकाश चौकसे का है। जिन्हे भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। तो वही दूसरा नाम 
इंदौर के अमन बजाज है, ग्वालियर में हेवरन कंसाना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर के लिए मंजुल त्रिपाठी, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ के लिए अक्षय दुबे, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर के लिए अजय यादव, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी के लिए विजय रजक को प्रभारी नियुक्ति किया गया है।

वहीं नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल के लिए मयूर जायसवाल, भिंड, मुरैना, श्योपुर के लिए सचिन द्विवेदी, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा के लिए अर्पित उपाध्याय, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया के लिए सौरभ यादव, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर के लिए दीपक डंडीर और उज्जैन, देवा, आगर मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच के लिए डॉ विजय बोडाना को प्रभारी बनाया गया हैं।


संबंधित समाचार