होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SATNA NEWS : सतना में बारिश का तांडव, जिगनाहट नदी का पुल डूबा, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

SATNA NEWS : सतना में बारिश का तांडव, जिगनाहट नदी का पुल डूबा, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

 

 

 

पैदल आवाजाही पर भी रोक

जिगनाहट नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद नदी पर बना पुल पूरी तरह पानी में समा गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिए इस मार्ग पर वाहनों के साथ पैदल आवाजाही भी रोक दी है। पुल के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को आगे नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए 

हालात पर नजर रखने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी लगातार नदी के जलस्तर और आसपास की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन ने तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाने की अपील

बारिश के बीच कुछ लोग उफनती नदियों को देखने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों को कर्मचारी समझाइश देकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं। सात ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलमग्न पुलों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।


संबंधित समाचार