होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mp weather update : मप्र में मानसून की रफ़्तार हुई तेज, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हैवी रेन का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Mp weather update : मप्र में मानसून की रफ़्तार हुई तेज, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हैवी रेन का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भोपाल : मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। नदी नाले जहां उफान पर है। तो वही रहवासी इलाकों में जलभराव होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के चलते 16 जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। तो वही तीन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

अगले 24 घंटे होगी जमकर बारिश

मौसम विभग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में अति से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। तो वही अगले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में 4 से 8 इंच तक बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं आज सीधी, सिवनी, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, पन्ना समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

कहीं तेज तो कहीं होगी हल्की बारिश

इसके अलावा भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर सहित अन्य जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।

IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में मानसून ट्रफ और डिप्रेशन की वजह से बारिश का सिस्टम मजबूत हुआ है. इसका सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिल रहा है. अति तीव्र से तीव्र वर्षा वाले जिलों के लोगों को IMD ने सतर्क रहने की सलाह दी है.
 


संबंधित समाचार