होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अचानक फूटा वर्षों पुराना बांध, सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट; पानी में मछली पकड़ते दिखे ग्रामीण

अचानक फूटा वर्षों पुराना बांध, सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट; पानी में मछली पकड़ते दिखे ग्रामीण

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम सरैहा में गुरुवार को वर्षों पुराना बांध अचानक टूट गया। बताया जा रहा है कि बांध में पहले एक छोटा सा छेद हुआ था, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण यह धीरे-धीरे बड़ा होता गया। आखिरकार बांध का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते उसमें जमा पानी तेजी से बाहर निकल गया।

लगातार बारिश के बीच बढ़ा पानी का दबाव

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बांध में पानी का स्तर और दबाव बढ़ गया था। इसी दौरान मिट्टी के बहने और पहले से मौजूद छोटे छेद के बड़ा होने से बांध कमजोर पड़ता गया। ग्रामीणों के अनुसार, स्थिति को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया, जिसके बाद बांध का एक हिस्सा टूट गया। बांध टूटने से बड़ी मात्रा में पानी बहकर बाहर निकल गया। आसपास के खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ग्रामीणों के मुताबिक, सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हो सकती है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

बांध का पानी बहा तो मछली पकड़ने उमड़े ग्रामीण

बांध टूटने के बाद मौके पर एक अलग नजारा देखने को मिला। पानी तेजी से बाहर निकलने के बीच कुछ ग्रामीण जाल लेकर पहुंच गए और बहते पानी में मछलियां पकड़ते नजर आए। घटना का यह दृश्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

समय पर मरम्मत नहीं होने से बिगड़ी स्थिति

ग्रामीणों का कहना है कि बांध काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था। बांध में बने छोटे होल की जानकारी पहले से होने के बावजूद उसकी समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार बारिश के कारण पानी का दबाव बढ़ा और कमजोर हिस्सा आखिरकार टूट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते बांध की मरम्मत और निगरानी की जाती तो इसे टूटने से बचाया जा सकता था। अब किसानों को अपनी फसल के नुकसान की चिंता सता रही है।


संबंधित समाचार