Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह की प्रमुख खबरों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे का दूसरा दिन अहम है। इस बीच गजेंद्र यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है। वहीं ब्लू वाटर में डूबे युवक की तलाश लगातार जारी है और रेस्क्यू टीम युवक को खोजने में जुटी हुई है।
दिल्ली दौरे CM साय वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री दिल्ली के एक निजी होटल में आयोजित वर्ल्ड फोरम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात होने की संभावना है। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से भी चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश की विकास परियोजनाओं, केंद्र से सहयोग और विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर बातचीत होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। वर्ल्ड फोरम कार्यक्रम में शामिल होने के साथ PM मोदी और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात संभव है।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज राजधानी रायपुर में प्रेस वार्ता करेंगे। दोपहर 1 बजे छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। मंत्री और सचिव विभाग के पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग की आगामी कार्ययोजना और भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की जाएगी।
ब्लू वाटर में डूबे युवक की तलाश जारी
ब्लू वाटर में डूबे युवक की तलाश लगातार जारी है। युवक की तलाश के लिए कल पूरे दिन SDRF और NDRF की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। घना अंधेरा होने और पानी की गहराई अधिक होने के कारण देर रात रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। अब आज दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की तैयारी है। SDRF के साथ NDRF की टीम भी युवक की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि NDRF की टीम आज दोपहर तक रेस्क्यू अभियान को आगे बढ़ा सकती है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव दल की गतिविधियां जारी हैं। ब्लू वाटर में डूबे युवक की तलाश जारी है। SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी है। गहराई और अंधेरे के कारण रात में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।
बाढ़ आपदा से निपटने 33 जिलों में मॉक ड्रिल
प्रदेश में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रदेशभर में व्यापक अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल की निगरानी मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। इस अभ्यास में NDRF, SDRF, पुलिस, सेना और होमगार्ड के जवानों ने हिस्सा लिया।मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ की स्थिति में पूर्व चेतावनी, रेस्क्यू ऑपरेशन, राहत शिविर, मेडिकल सहायता और प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने की व्यवस्थाओं का अभ्यास किया गया। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशासन और बचाव दल की तैयारियों को और मजबूत करना है।छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हुई। NDRF, SDRF, सेना, पुलिस और होमगार्ड ने राहत-बचाव तैयारियों को परखा।
राजधानी में बस ड्राइवर की लापरवाही , स्कूटी को 15 मीटर तक घसीटा
राजधानी रायपुर में बस ड्राइवर की लापरवाही का एक CCTV फुटेज सामने आया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक स्कूटी को करीब 15 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में स्कूटी सवार पिता और पुत्र के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान बस में यात्री भी सवार थे। हादसे के बाद सामने आया CCTV फुटेज अब घटना की गंभीरता को उजागर कर रहा है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हुए। स्कूटी को 15 मीटर तक घसीटने का CCTV सामने आया।