होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : एक्टर मनोज जोशी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन,भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद, अनुभाव किया साझा

UJJAIN NEWS : एक्टर मनोज जोशी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन,भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद, अनुभाव किया साझा

उज्जैन : बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए दिन देश दुनिया भर से भक्त उज्जैन पहुंचते है। इस कड़ी में आज प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता  मनोज जोशी भी उज्जैन पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक्टर पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। 

रात करीब 3 बजे पहुंचे मंदिर

मनोज जोशी भस्म आरती में शामिल होने के लिए रात करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे और 2 घंटे तक मंदिर में रहे। इस दौरान एक्टर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जो अनुभूति हुई है, वो दिव्य साक्षात्कार से कम नहीं है। उन्होंने भस्म आरती के वातावरण को आध्यात्मिक और अद्भुत कहा।

कालों के काल हैं महाकाल

अभिनेता ने भगवान महाकाल की महिमा का बखान करते हुए कहा कि महादेव देवों के देव और कालों के काल महाकाल हैं। पूरे विश्व को आगे बढ़ाने वाली शक्ति है और संपूर्ण संसार के मंगल का संरक्षण करने वाले देव हैं।

मंदिर समिति ने किया स्वागत

इस दौरान मंदिर समिति द्वारा अभिनेता का स्वागत किया गया। साथ ही भगवान महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया।


संबंधित समाचार