होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दो महीने तक चलेगा स्कूली खेल महाकुंभ: स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया खेल कैलेंडर,  इन खेलों के लिए होगी तगड़ी प्रतिस्पर्धा

दो महीने तक चलेगा स्कूली खेल महाकुंभ: स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया खेल कैलेंडर,  इन खेलों के लिए होगी तगड़ी प्रतिस्पर्धा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के साथ ही राज्यभर के स्कूलों के लिए खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के तहत 10 जुलाई से 10 सितंबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 11 से 19 वर्ष तक के स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे।

खेलों से सेहत और स्पोर्ट्समैनशिप का संदेश

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि खेलों के ज़रिए छात्रों में शारीरिक फिटनेस, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए शिक्षकों को बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित और उत्साहित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विकासखंड स्तर पर बनी टीम, होंगे 23 खेल

हर विकासखंड में प्रतियोगिता संचालन के लिए एक प्रभारी सहित तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। कुल 23 खेलों में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें लगभग 1,802 छात्र-खिलाड़ी भाग लेंगे। विकासखंड स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। जिला प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तर की तारीखों का एलान शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।

शामिल खेल: क्रिकेट से लेकर तैराकी तक

प्रतियोगिताओं में निम्नलिखित प्रमुख खेल शामिल हैं: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, तैराकी, कराते, ताइक्वांडो, फेंसिंग, योग, रग्बी, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, शतरंज, स्केटिंग, वॉटर पोलो, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, साइक्लिंग, गतका, नेटबॉल, जूडो, कुराश, भारोत्तोलन, सॉफ्ट टेनिस आदि।

खेल मैदान तैयार करने की जिम्मेदारी जिन पर

खेल मैदानों की तैयारी की जिम्मेदारी कुछ अनुभवी खेल प्रशिक्षकों को दी गई है, जिनमें शामिल हैं: राजेश्वरी साहू, धनीराम यादव, महेश शर्मा, अमित तिवारी, डॉ. मिलिंद भानदेव, रितेश यादव, ई. सुनील राव और जोधन लाल यादव। ये सभी संबंधित विद्यालयों व खेल परिसर की तैयारियों की निगरानी करेंगे।

कहां-कहां होंगे मुकाबले?

प्रतियोगिताएं इन प्रमुख स्थानों पर आयोजित की जाएंगी:

पुलिस खेल मैदान, बिलासपुर

शहीद नूतन सोनी उमावि, रतनपुर

सेजेस तिफरा, सेजेस गनियारी, डीकेपी कोटा

सेजेस कन्या उमावि, सरकंडा

जिला कबड्डी संघ मैदान, अमरैया चौक

राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई

संजय तरण पुस्तकालय, जिला खेल परिसर

https://www.deltamateind.com/hris/

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी, ऑफिसर्स क्लब, शिवतराई, खपरगंज, मंगला, कोनी, तिफरा, आदि।


संबंधित समाचार