खजुराहो : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो से फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। जहां होटल का खाना खाने के बाद स्टाफ की ही तबियत खबर हो गई। सभी लोगों को आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी की हालत फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है। यह मामला खजुराहो के गौतम होटल का है।
खजुराहो के गौतम होटल का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे गौतम होटल में खाना खाने के बाद स्टाफ की तबियत खबर हो गई। सभी लोगों को एक एक कर उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी थी। इसके बाद तुरंत सभी को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया गया। जहां फ़िलहाल सभी की तबियत ठीक है।
फूड पॉइसनिंग से पीड़ितों के नाम
1.राम स्वरुप कुशवाहा, 47 साल
2.शिवम् श्रीवास्तव, 24 वर्ष
3.प्रागीलाल कुशवाहा, 60 वर्ष
4.गिरिजा रजक, बिहारी पटेल, 35 वर्ष
5. रोशनी रजक, 45 वर्ष
6. गोलू अग्निहोत्री, 25 वर्ष
7. रवि बबंडर, 19 वर्ष
8. कौशिल्या पटेल, 30 वर्ष
9. बिहारी पटेल 60 वर्ष