होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BJP MLA Meena Singh: जय बोलों, नहीं तो लाड़ली बहना बंद कराना है क्या? बोली भाजपा विधायक

BJP MLA Meena Singh: जय बोलों, नहीं तो लाड़ली बहना बंद कराना है क्या? बोली भाजपा विधायक

हीरा सिंह चंदेल, उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की एक वरिष्ठ विधायक के बयानों ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। मानपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री मीना सिंह का एक मंच से दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है, जिसे विपक्षी दल 'धमकी' के रूप में देख रहे हैं।

मंच से बोली विधायक...

मिली जानकारी के मुताबिक, मानपुर क्षेत्र में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विधायक मीना सिंह मंच से जनता को संबोधित कर रही थीं। भाषण के बीच में उन्होंने वहां मौजूद जनसमूह से 'भारत माता की जय' के नारे लगाने को कहा। जब अग्रिम पंक्तियों में बैठी कुछ महिलाओं ने उनके साथ नारे नहीं दोहराए, तो विधायक महोदया अपना आपा खो बैठीं। महिलाओं की इस चुप्पी पर तल्ख रुख अपनाते हुए मीना सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि भारत माता की जय बोलो, नहीं तो लाड़ली बहना बंद कराना है क्या?

सोशल मीडिया पर बयान वायरल

पूर्व मंत्री के इस बयान को कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। लाड़ली बहना योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना को लेकर दिए गए इस कथित अल्टीमेटम के बाद स्थानीय स्तर पर महिलाओं और राजनीतिक हल्कों में इसकी तीखी आलोचना शुरू हो गई है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना भाजपा का सबसे मजबूत चुनावी और सामाजिक हथियार रही है। ऐसे में एक पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच से राष्ट्रभक्ति के नारों को इस सरकारी योजना से जोड़कर देखना और बंद करने की बात कहना, आने वाले दिनों में कांग्रेस के लिए एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।


संबंधित समाचार