होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shajapur news : B.A.प्रथम वर्ष की छात्रा ने CM मोहन बनाया आकर्षक स्केच, पौधारोपण कार्यक्रम में भेंट करने की जताई इच्छा

Shajapur news : B.A.प्रथम वर्ष की छात्रा ने CM मोहन बनाया आकर्षक स्केच, पौधारोपण कार्यक्रम में भेंट करने की जताई इच्छा

शाजापुर : शाजापुर जिले के ग्राम मोरटा केवड़ी की रहने वाली युवा कलाकार सोना दांगी ने हाल ही में सीएम मोहन की एक आकर्षक चित्र बनाई है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। सोना ने यह पेंसिल स्केच महज 5 दिन में तैयार किया है। 

लगन और धैर्य के साथ तैयार किया स्केच

सोना दांगी ने यह स्केच कितने लगन और धैर्य के साथ तैयार किया है। इसका अनुमान चित्र की बारीकी देखकर लगाया जा सकता है। सोना ने इस खास स्केच को बनाकर न सिर्फ अपनी काला का प्रदर्शन किया है। बल्कि अपनी कला के दम पर पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

स्केच स्वयं भेंट करने की जताई इच्छा

सोना दांगी का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा बेटियों के हित, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों से वह काफी प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से उन्होंने यह स्केच बनाया है। उनकी इच्छा है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित "मां के अभिमान पौधारोपण कार्यक्रम" में उन्हें यह स्केच स्वयं अपने हाथों से भेंट करने का अवसर मिले। 

सोना को बचपन से ही चित्रकला में है गहरी रुचि

परिजनों ने बताया कि सोना को बचपन से ही चित्रकला में गहरी रुचि रही है। वह अपने खाली समय में महापुरुषों, सामाजिक हस्तियों और प्राकृतिक दृश्यों के चित्र बनाती हैं। उनके परिवार ने हमेशा उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया है। सोना विद्याश्री कॉलेज, आष्टा में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं और उनके माता-पिता खेती-किसानी से जुड़े हैं।

मेहनत और हुनर को उचित मंच मिलेगा

 ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी प्रतिभा के जरिए आगे बढ़ रही सोना की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। क्षेत्र के लोग उम्मीद जता रहे हैं कि उनकी मेहनत और हुनर को उचित मंच मिलेगा।

 


संबंधित समाचार