होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को सरकार देगी दोबारा पढ़ाई का मौका, निशुल्क मिलेगी शिक्षा

BHOPAL NEWS : स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को सरकार देगी दोबारा पढ़ाई का मौका, निशुल्क मिलेगी शिक्षा

भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के बहन बेटियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए निशुल्क शिक्षा देने का फैसला लिया है। इससे न सिर्फ बहन बेटियों को शिक्षा से जुड़ने का मौका मिलेगा। बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी बढ़ेगा। दरअसल, मोहन सरकार ने 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत सरस्वती अभियान की शुरुआत करने का फैसला किया है। जिसका शुभारंभ सीएम मोहन 10 मार्च को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में करेंगे। 

पढ़ाई और परीक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी

दरअसल, प्रदेश में बड़ी संख्या में बहन बेटियों ने आर्थिक परेशानी या फिर असफल होकर पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। ऐसे में सरकार ने ऐसे लोगों को शिक्षा से दोबारा जोड़ने के लिए  सरस्वती अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इस अभियान के जरिये 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रदेश की बहन बेटियां ओपन स्कूल से दे सकेंगी। इतना ही नहीं पढ़ाई और परीक्षा के दौरान होने वाला पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

मुफ्त मिलेगी अध्ययन सामग्री, मार्गदर्शन और काउंसलिंग

बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। परीक्षा की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री, शैक्षणिक मार्गदर्शन और नियमित काउंसलिंग भी दी जाएगी, ताकि वे सफलतापूर्वक परीक्षा पास कर सकें। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर आगे की शिक्षा या रोजगार के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।


संबंधित समाचार