होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GANGRAPE IN DABRA : बड़ी खबर ! डबरा के निजी कॉलेज में युवती के साथ गैंग रेप, बंधक बनाकर आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

GANGRAPE IN DABRA : बड़ी खबर ! डबरा के निजी कॉलेज में युवती के साथ गैंग रेप, बंधक बनाकर आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

डबरा : मध्य प्रदेश के डबरा से गैंगरेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती को बंधक बनाकर 3 लोगों ने एम्स कॉलेज में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। मामला डबरा के देहात थाना क्षेत्र का है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया। 

मामला 19 फरवरी का

यह पूरा मामला 19 फरवरी का है। पुलिस को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी मां के साथ नवग्रह मंदिर देखने के लिए आई थी तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसे बंधक बनाकर अरु चौराहे पर स्थित  निजी कॉलेज एम्स में ले गए और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी की अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे। जिसके चलते युवती चुप रही। 

तीनो आरोपी गिरफ्तार 

इस दौरान जब युवती की तबियत खराब हुई तो परिजनों को घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन तुरंत युवती के साथ देहात थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया। 
 

 


संबंधित समाचार