होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PC Sharma : गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें, पीसी शर्मा ने बोला सरकार पर हमला

PC Sharma : गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें, पीसी शर्मा ने बोला सरकार पर हमला

PC Sharma : राजधानी भोपाल में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला है। उन्होंने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, भोपाल गौमांस कांड, प्रदेश की कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा है। 

गैस सिलेंडर कीमतों पर नाराजगी

पीसी शर्मा ने कहा है कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल तथा गैस के दाम और बढ़ने की आशंका है। इसके लिए उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। 

भोपाल गौमांस कांड पर सवाल

भोपाल में सामने आए गौमांस मामले को लेकर भी पूर्व मंत्री ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करीब 26 टन गौमांस पकड़े जाने के बावजूद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। शर्मा ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े करते हुए नगर निगम की मिलीभगत की आशंका जताई। साथ ही उन्होंने एक बार फिर गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग दोहराई।

कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी पीसी शर्मा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हत्या और गैंगरेप जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती दिखाई दे रही है। शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार अपराधों पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है।

गेहूं के समर्थन मूल्य को लेकर मांग

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये प्रति क्विंटल देना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वादों का हवाला देते हुए कहा कि किसानों से किए गए वादे पूरे किए जाने चाहिए। पीसी शर्मा ने आगे कहा है कि किसानों को एमएसपी पर खरीद में दिक्कतें आ रही हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भी कई समस्याएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों को नुकसान हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार दोनों की है।


संबंधित समाचार