होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Rangpanchami Ger : भोपाल में पहली बार इंदौर की तर्ज पर निकलेगी रंगपंचमी की गेर

Bhopal Rangpanchami Ger : भोपाल में पहली बार इंदौर की तर्ज पर निकलेगी रंगपंचमी की गेर

Bhopal Rangpanchami Ger : राजधानी भोपाल में इस बार रंगपंचमी का उत्साह खास अंदाज में मनाया जाएगा। पहली बार इंदौर की तर्ज पर भोपाल में गेर का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

पुराने भोपाल से निकलेगा समारोह

जानकारी के मुताबिक रंगपंचमी के मौके पर पुराने भोपाल के प्रमुख बाजारों से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल होंगे। रंग-गुलाल, ढोल-नगाड़ों के साथ गेर शहर के कई मार्गों से गुजरेगी।

हाई अलर्ट पर पुलिस 

गेर उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

ड्रोन से होगी निगरानी

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे आयोजन की निगरानी की तैयारी की गई है। साथ ही शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

किया गया रूट का निरीक्षण

आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन, पुलिस और हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने गेर के रूट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योजना तैयार की है।


संबंधित समाचार