होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : इंदौर में कल निकलेगी रंगपंचमी की गेर, रूट किये गए डाइवर्ट, राजवाड़ा क्षेत्र में वाहनों की रहेगी नो एंट्री

INDORE NEWS : इंदौर में कल निकलेगी रंगपंचमी की गेर, रूट किये गए डाइवर्ट, राजवाड़ा क्षेत्र में वाहनों की रहेगी नो एंट्री

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में हर साल की तरह इस साल भी रंग पंचमी की गेर धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। जिसमे शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। रविवार को होने वाले इस आयोजन में यातायात प्रभावित न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंधित मार्ग और डायवर्शन प्लान जारी किया है। जिसके चलते राजवाड़ा क्षेत्र में सुबह 6 बजे से वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इसके साथ ही शहर के कई रुट्स को डाइवर्ट भी किया गया है। 

डीजे रहेगा प्रतिबंधित

इंदौर में रविवार को रंग पंचमी का पर्व पारंपरिक तरीके से उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के निर्धारित मार्गों से विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा रंगारंग गेर निकाली जाएगी। शहर में होने जा रहे इस बड़े आयोजन को देखते हुए प्रसाशन ने गेर में डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही इस पूरे आयोजन में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं गेर में सिर्फ अनुमति प्राप्त वाहन ही शामिल हो सकेंगे। 

सुबह 6 बजे से गेर मार्ग पर नो एंट्री

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार रविवार सुबह 6 बजे से गेर मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा गेर मार्ग पर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल वे वाहन ही गेर मार्ग में जा सकेंगे जो आयोजन का हिस्सा होंगे। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो निर्धारित पार्किंग पर ही गाड़ियों को पार्क करें और आयोजन का मजा ले। 

इन रास्तों पर नो एंट्री

  • हेमिल्टन रोड एवं फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा की ओर। संजयसेतु से मृगनयनी की ओर। संजय सेतु से नंदलालपुरा।
  • इमली बाजार से राजवाड़ा की ओर।
  • बड़वाली चौकी से गोराकुंड की ओर।
  • यशवंत रोड चौराहे एवं आड़ा बाजार गली से राजवाड़ा की ओर। मच्छी बाजार से यशवंत रोड चौराहे की ओर।
  • राम-लक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार की ओर।
  • नृसिंह बाजार से शीतलामाता बाजार की ओर। नयापीठा चौराहा से नरसिंह बाजार, जयरामपुरा तिराहे से नयापीठा चौराहा, बियाबानी चौराहे से दरगाह तिराहा, बियाबानी चौराहे से मालगंज चौराहा की ओर।
  • मालगंज चौराहा से लोहार पट्टी की ओर। इतवारिया चौराहा से कांच मंदिर की ओर।
  • अंतिम चौराहा से लोहार पट्टी की ओर।
  • जवाहर मार्ग, निहालपुरा चौराहे से सराफा थाने की ओर, बजाज खाना चौक से सराफा थाने की ओर, बर्तन बाजार गली से विजय जाट हाउस की ओर, निहालपुरा गलियों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 


संबंधित समाचार