होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बड़ी खबर ! MP में अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें कल से होंगे लागू

MP NEWS : बड़ी खबर ! MP में अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें कल से होंगे लागू

भोपाल : मध्य प्रदेश में अमूल के बाद अब सांची ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए है। जिसकी नई दरें कल यानि की 14 नवंबर से लागू होने जा रहे है। नई दरें भोपाल के साथ साथ इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड के दुग्ध संघों के बाजारों में लागू होंगे। बता दें कि यह बढ़ोतरी 04 रूपए तक की गई है। जिसके चलते एक बार फिर आम जनता को मंहगाई की मार का सामना करना पड़ेगा। 

नई दरों का विवरण

नई दरों के अनुसार, अब ग्राहकों को एक लीटर फुल क्रीम दूध के लिए 74 रुपये देने होंगे। पहले इसकी कीमत 70 रुपये थी। इसी प्रकार 500 मिलीलीटर का फुल क्रीम पैकेट 35 रुपये से बढ़कर 37 रुपये का हो गया है। एक लीटर स्टैंडर्ड दूध अब 63 रुपये के बजाय 67 रुपये में मिलेगा, जबकि इसका आधा लीटर का पैकेट 32 रुपये से बढ़कर 34 रुपये का हो गया है।

डबल टोंड दूध 27 से बढ़कर 28 रुपये होगा

तो वही टोन्ड दूध की कीमत में भी संशोधन किया गया है। एक लीटर टोन्ड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 59 रुपये और 500 मिलीलीटर पैकेट की कीमत 29 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा गाय का एक लीटर दूध अब 64 रुपये में उपलब्ध होगा। डबल टोन्ड 500 मिलीलीटर पैकेट 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये, स्किम्ड दूध एक लीटर 47 रुपये से बढ़कर 49 रुपये तथा 500 मिलीलीटर पैकेट 24 रुपये से बढ़कर 25 रुपये हो गया है। चाह अथवा अमृत दूध एक लीटर 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये और टी स्पेशल एक लीटर 56 रुपये से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर की दर पर मिलेगा।

इस वजह से बढ़ाई गई कीमत 

बताया जा रहा है कि पैकिंग मटेरियल और ट्रांसपोर्ट महंगा होने के चलते कीमतों को बढ़ाया गया है। हालांकि फेडरेशन ने साफ किया है कि छोटे पैक लेने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं पर बोझ न पड़े, इसलिए उनमें बदलाव नहीं किया गया है। 

मदर डेयरी भी बढ़ा सकती है दाम

मदर डेयरी ने नई दिल्ली में दूध के दाम बढ़ाए हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में फिलहाल कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं। हालांकि, सांची और अमूल के बाद मदर डेयरी भी प्रदेश में दाम बढ़ा सकती है। प्रदेश में मदर डेयरी की रोजाना सप्लाई करीब डेढ़ लाख लीटर है। भोपाल में इसकी खपत लगभग 25 हजार लीटर है। इसके अलावा मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर, हरदा और इंदौर में भी इसकी सप्लाई होती है।

 

 



संबंधित समाचार