होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DHAR NEWS : बिरसा मुंडा जयंती पर धार में होगा राज्यस्तरीय समारोह, CM - राज्यपाल होंगे शामिल, किसानों को मिलेगा भव्य सौगात

DHAR NEWS : बिरसा मुंडा जयंती पर धार में होगा राज्यस्तरीय समारोह, CM - राज्यपाल होंगे शामिल, किसानों को मिलेगा भव्य सौगात

धार। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को धार जिले के डही में राज्यस्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

किसानों को मिलेगी सिंचाई परियोजना की सौगात

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव डही में रोड शो करेंगे और ग्रामीणों से सीधे संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 1353.18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण रहेगा। इससे धार और आलीराजपुर जिले के 126 गांवों की लगभग 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। परियोजना से करीब 1.26 लाख किसानों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है।

आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जाएगी जानकारी 

इसके अलावा मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मकान और भूखंड के स्वामित्व अधिकार प्रदान किए जाएंगे। जिले की 85 ग्राम पंचायतों में कृषि चौपाल और पाठशालाओं के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

 कलेक्टर SP ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण 

आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।


संबंधित समाचार